• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना : रतलाम शहर में कैंप के लिए 49 वार्डों में स्थान निर्धारित

BySurendra Jain

Mar 14, 2023

खबर पक्की, 15 मार्च, रतलाम। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन प्राप्ति के लिए रतलाम शहर में 49 वार्डों में स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं जहां 25 मार्च से 10 अप्रैल तक कैंप आयोजित होगा।
निर्धारित किए गए कैंप स्थानों में गांधीनगर आंबेडकर मांगलिक भवन, नवीन कम्युनिटी हॉल, हाउसिंग बोर्ड कार्यालय, साईं मंदिर बगीचा नया आंगनवाड़ी भवन, धोलावाड़ ऑफिस, मॉर्निंग स्टार स्कूल, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, गुरु तेग बहादुर स्कूल सैलाना रोड, विधायक सभागृह सैलाना रोड, पीएमएवाई बिल्डिंग, कम्युनिटी हॉल डोंगरे नगर बोधी स्कूल के सामने, कस्तूरबा नगर टंकी परिसर, जवाहर नगर कम्युनिटी हॉल, नया आंगनवाड़ी भवन आमलिया भेरु, सुभाष नगर कम्युनिटी हॉल, गौशाला टंकी के पास आंगनवाड़ी भवन कलीमी कॉलोनी, हम्माल कॉलोनी का शासकीय भवन, शांतिनिकेतन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, राधाकृष्ण स्कूल, नरसिंह वाटिका, मानस भवन त्रिवेणी रोड, आयुर्वेदिक अस्पताल, नाहर पब्लिक स्कूल, हरमाला पंप हाउस, संत मीरा कान्वेंट स्कूल हां कीम वाड़ा, ऊकाला कम्युनिटी हॉल, सामुदायिक भवन दिलीप नगर, कम्युनिटी हॉल होमगार्ड कॉलोनी, सुभाष मार्केट शॉपिंग कंपलेक्स, कम्युनिटी हॉल डोसी गांव, नेहरू स्टेडियम, तरणताल वैक्सीनेशन सेंटर, नेहरू स्टेडियम, आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, कालिका माता स्टेज के पीछे, सेरानीपुरा कम्युनिटी हॉल, फायर बिग्रेड कार्यालय नगर निगम परिसर, पूर्णेश्वर मंदिर के पीछे लाइब्रेरी, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल, मोहन टॉकीज सैलाना वालों की हवेली, मेवाड़ा साथ धर्मशाला, बोहरा बाखल तैयब या स्कूल, गौशाला बगीचे के पास शासकीय स्कूल, आईएमए हाल गौशाला रोड, विनोबा स्कूल के पीछे मुस्लिम समाज का भवन मदरसा, जैन कन्या स्कूल तथा चारभुजा मंदिर के सामने धर्मशाला ब्राह्मणों का वास शामिल है।

error: Content is protected !!