• Sat. Nov 7th, 2026

संपत्तिकर के बड़े बकायादारों की संपत्ति होगी कुर्क, निगम ने 6 बकायादारों को जारी किये शक्ति पत्र

BySurendra Jain

Mar 13, 2023

खबर पक्की, 13 मार्च, रतलाम। संपत्तिकर के ऐसे बड़े बकायादार जिन्होने अपनी बकाया राशि मांग का सूचना पत्र जारी होने के पश्चात समय-सीमा में जमा नहीं कराई है ऐसे बकायादारों के विरूद्ध धारा 175 तहत शक्ति पत्र जारी कर संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जा रही है।
नगर निगम द्वारा सीताराम कन्हैयालाल पिता बगदीराम 144, लक्कड़पीठा पर 1,31,520/-, वर्धमान पिता केसरीमल 66, गफ्फुर मार्ग (घांस बाजार) पर 1,41,380/-, कदीरनबाई बेवा हयात मोहम्मद शैरानी पुरा पर 1,46,385/-, लालचन्द हीरालाल पिता गुलाबचन्द 18, चांदनीचौक पर 1,64,339/-, धन्नालाल पिता सुजानमल 15, नौलाईपुरा पर 1,07,843/- व हुराबाई पति एहमद खां शैरानीपुरा पर 1,55,553/- इस तरह संपत्तिकर के 6 बड़े बकायादारों को शक्ति पत्र जारी किये गये है। नगर निगम द्वारा संबंधितों के भवन/भूमि की कुर्की की कार्यवाही की जावेगी।

error: Content is protected !!