• Sat. Nov 7th, 2026

लाडली बहना योजना के लिए कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानों के सेल्समैन के साथ चर्चा की

BySurendra Jain

Mar 11, 2023

खबर पक्की, 11 मार्च, रतलाम। जिले में लाडली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार प्रत्येक स्तर पर गंभीरता बरत रहे हैं। पात्र महिलाओं के आवेदन में कोई कमी नहीं रहे। स्पीड के साथ आवेदनों की पूर्ति हो। इस हेतु कलेक्टर ने शनिवार को उचित मूल्य दुकानों के सेल्समैन के साथ बैठक आयोजित कर उनसे चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री हिमांशु भट्ट, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एच. चौधरी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि योजना में महिलाओं के आवेदनों की त्रुटि रहित पूर्ति के लिए उनके बैंक खाते आधार से लिंक करने, डीबीटी इनेबल करने, समग्र सुधार आदि कार्य किए जा रहे हैं। कार्य में गति लाने हेतु उचित मूल्य की दुकानों के सेल्समैन की भी सेवाएं ली जाएंगी। इस संबंध में कलेक्टर ने सभी सेल्समैन को उनके आईडी खुलवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में शहर के लगभग 35 सेल्समैन उपस्थित थे। इसके अलावा किओस्क संचालक भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!