• Sat. Nov 7th, 2026

विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का समारोहपूर्वक होगा लोकार्पण, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी रहेंगे मुख्य अतिथि, अध्यक्षता करेंगे उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव

BySurendra Jain

Feb 28, 2023

खबर पक्की, 28 मार्च, रतलाम। एज्युकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित डा.कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का 4 मार्च को समारोह आयोजित कर लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव द्वारा की जाएगी।
महाविद्यालय भवन लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर विधि महाविद्यालय ट्रस्ट मण्डल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने की। बैठक में भवन निर्माण संयोजक एवं ट्रस्टी निर्मल लुनिया ने बताया कि विधि महाविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण 17 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में किया गया है। लोकार्पण समारोह में सांसद गुमानसिंह डामोर, बार कौंसिल ऑफ इण्डिया के को-चेयरमैन प्रताप मेहता एवं महापौर प्रहलाद पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में ट्रस्ट उपाध्यक्ष निर्मल कटारिया, सचिव डा. संजय वाते, कोषाध्यक्ष केदार अग्रवाल, ट्रस्टी सुभाष जैन एवं डा. मुरलीधर चांदनीवाला उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!