• Sat. Nov 7th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 13 वी किस्त की राशि अंतरित की, जिले के 1 लाख 70 हजार किसान लाभान्वित

BySurendra Jain

Feb 27, 2023

खबर पक्की, 27 फरवरी, रतलाम। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तेरहवीं किस्त की राशि अंतरित की। इस दौरान प्रत्येक किसान के खाते में 2000 रुपए की राशि अंतरित की गई। रतलाम जिले के 1 लाख 70 हजार किसानों के खातों में राशि पहुंची।
इस अवसर पर रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़, एसएलआर रमेश सिसोदिया तथा किसान बंधु उपस्थित थे।

error: Content is protected !!