• Sat. Nov 7th, 2026

रॉयल हॉस्पिटल द्वारा 100 नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का करमदी शिविर सम्पन्न, 182 मरीजों की हुई जाँच रॉयल

BySurendra Jain

Feb 19, 2023

खबर पक्की, 20 फरवरी, रतलाम। हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी द्वारा ग्राम करमदी जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम करमदी एवं आसपास के क्षेत्र के 182 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।
तीन घन्टे के शिविर में करमदी ग्राम एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डॉक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया।रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया के मार्गदर्शन में शिविर सम्पन हुआ ।
उद्घाटन में करमदी ग्राम की सरपंच – निष्ठा राजपुरोहित अतिथि के रूप मे उपस्थित रहीं। सचिव – ईश्वर लाल मालवीय, राजेश पुरोहित,पिंकी वर्मा,पूजा तंडानी का भी सहयोग सराहनीय रहा। चिकित्सा शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के डॉ. शमशूलहक, डॉ. सी.पी. जोशी एवं महिला चिकित्सक डॉ. सुमित्रा चौहान ने परामर्श प्रदान किया। आयोजित शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, सिस्टर सरोज यादव,रीतू सिसोदिया, सोनम शर्मा, करुणा डामोर,ड्रेसर जगदीश परमार,दीपेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!