खबर पक्की :17 फरवरी रतलाम, रतलाम सिविल हॉस्पिटल के नवनिर्माण, स्टाफ क्वाटर और ऑडिटोरियम का निर्माण गोल्ड complex रीडेंसी फिकेशन योजना में होना है। इसकी निर्माण एजेंसी हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री राजकुमार एवं विधायक चैतन्य कश्यप ने बताया कि कॉमर्स कॉलेज के पास जमीन का अलॉटमेंट हो गया है और इसका अनुबंध भी कर लिया गया है इस अनुबंध में ऑडिटोरियम 750 सीटर बनाया जाएगा। अस्पताल की बिल्डिंग के नव निर्माण की कागजी औपचारिकताएं अभी पूरा होना बाकी है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ऑडिटोरियम के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।

