• Sat. Nov 7th, 2026

विधायक दिलीप मकवाना ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम नायन में हितग्राहियों को लाभ वितरण किए

BySurendra Jain

Feb 13, 2023

खबर पक्की, 13 फरवरी, रतलाम। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा सोमवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम नायन में हितग्राहियों को लाभ वितरण किए गए। विधायक ने सीसी रोड तथा पानी की टंकी, पशु होद निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।
विकास यात्रा में विधायक श्री मकवाना ने 2 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 2 हितग्राहियों को संबल कार्ड, 6 बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी स्वीकृति पत्र, 2 हितग्राहियों को भवन संनिर्माण पंजीयन कार्ड, 8 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण स्वीकृति, 1 कल्याणी पेंशन तथा 1 जन्म मृत्यु संबंधी पत्र वितरण किया। विधायक ने इस दौरान ग्राम हेमती में विधायक निधि से 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का निर्माण, भूमिपूजन किया। इसी प्रकार ग्राम नायन में 1 लाख 40 हजार रुपए वहन करके पानी की टंकी एवं पशु होद के लिए भूमिपूजन किया।

error: Content is protected !!