खबर पक्की :10 फरवरी रतलाम, कल शाम को 4:00 4:15 बजे के लगभग डालू मोती बाजार में रेलवे के सीनियर डीaएसटी जो कि सिग्नल विभाग से संबंधित है के गाड़ी से लापरवाही पूर्वक दरवाजा खोलने के कारण बाइक चालक विजय घोटा का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया। कार में सीनियर डीएसटी का परिवार बाजार में खरीदी के लिए आया था जिसमें उनकी पत्नी अर्चना जोनवाल सवार थी। ड्राइवर अपनी सीट पर बैठा था और उसी साइट से दूसरा दरवाजा मैडम द्वारा अचानक खोलने के कारण पीछे से बाइक पर आ रहे विजय घोटा दरवाजे से टकराकर बुरी तरह गिर गए और सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें तुरंत आरोग्यं हॉस्पिटल ले गए। जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया बताया जाता है कि इंदौर में भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े करके उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया और इसलिए आज वह इंदौर से भी निकल कर रतलाम मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं ऐसा उनके परिजनों ने ज्ञात कराया। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी और जहां ट्रैफिक की समस्या है वहां पर भी ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा कोताही बरतने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं अभी 2 दिन पहले ही सागौद पुलिया पर इसे कारण एक बालिका की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन और यातायात विभाग को चाहिए कि जहां इस तरह की गंभीर समस्या है वहां तुरंत जवानों की नियुक्ति करें नहीं तो दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाती रहेगी।

