• Sat. Nov 7th, 2026

परे के महाप्रबंधक द्वारा रतलाम मंडल के 6 कर्मचारियों सहित कुल 25 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

BySurendra Jain

Feb 9, 2023

खबर पक्की, 9 फरवरी, रतलाम। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडलों के 25 कर्मचारियों को सुरक्षित ट्रेन परिचालन में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के द्वारा योगदान देने के लिए सम्मानित किया। जिसमें 06 कर्मचारी रतलाम मंडल के भी शामिल हैं। रतलाम मंडल के तीन कर्मचारियों को दिसंबर, 2022 और तीन कर्मचारियों को जनवरी,2023 के दौरान ड्यूटी में उनकी सतर्कता और अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और परिणाम स्वरूप सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित इन 25 कर्मचारियों में 06 रतलाम मंडल से, 3-3 कर्मचारी मुंबई सेंट्रल, अहमदबाद एवं भावनगर मंडल से, 5-5 कर्मचारी वडोदरा एवं राजकोट मंडल से हैं। इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित थे, जबकि सभी मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
दिसम्बर, 2022 के लिए रतलाम मंडल के मनोज कुमार बी शर्मा-लोको पालयट, राजेन्द्र कुमार राय- स्टेशन अधीक्षक/बोरडी एवं हरिनारायण महावर-ट्रैक मेंटेनर तथा जनवरी-2023 के लिए श्री भारत सिंह सोलंकी-लोको पायलट मेल, भोजराज मीणा ट्रैक मेंटेनर एवं भगवान सिंह-ट्रैक मेंटेनर को महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा नगद, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री मिश्र ने सम्मानित किए गए कर्मचारियों की सतर्कता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सभी कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय एवं आदर्श हैं। सम्मानित किए गए कर्मचारियों ने संरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रेल एवं ट्रैक फ्रैक्चर का पता लगाना, पहियों में हेयरलाइन क्रेक का पता लगाना, अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए लिए आपातकालीन ब्रेक लगाना, ब्रेक बाइंडिंग, हॉट एक्सल एवं पहियों से चिंगारी निकलने का पता लगाना, गुजरती ट्रेन से चिंगारी अथवा धुएं का पता लगाकर समय पर सूचना देने आदि जैसे संरक्षा से संबंधित कार्यों को करते हुए ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने में उत्साह और प्रतिबद्धता दिखाई। पश्चिम रेलवे को इन सभी पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों पर गर्व है जिन्होंने अपनी त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!