• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा रतलाम जिले की 5 हजार से अधिक लाडली बालिकाओं को डेढ़ करोड़ राशि से ज्यादा का छात्रवृत्ति लाभ दिया गया, राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री का उदबोधन देखा-सुना गया

BySurendra Jain

Feb 7, 2023

खबर पक्की, 7 फरवरी, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंगलवार को प्रदेश की लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी छात्रवृत्ति राशि का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान रतलाम जिले की कक्षा छठी, नवी, 11वीं तथा 12वीं की कुल 5202 लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को एक करोड़ 59 लाख 70 हजार रूपए छात्रवृत्ति राशि का लाभ मिला।
इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन को देखा व सुना गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, आर.के. मिश्रा, सीडीपीओ सुश्री चेतना गहलोत, सुश्री अर्चना माहोर तथा लाडली बालिकाएं, उनके परिजन आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर रतलाम जिले की कक्षा छठी की 3010, कक्षा नौवीं की 1601, कक्षा ग्यारहवीं की 402 तथा कक्षा बारहवीं की 189 बालिकाओं को लाभ प्रदान किया गया। कक्षा छठी की प्रत्येक बालिका को 2 हजार रूपए, कक्षा नौवीं की प्रत्येक बालिका को 4 हजार रूपए, कक्षा ग्यारहवीं एवं 12वीं की प्रत्येक लाडली बालिका को 6 हजार रूपए रुपए छात्रवृत्ति लाभ दिया गया।

error: Content is protected !!