खबर पक्की : 7 फरवरी भोपाल, गत शनिवार व रविवार को हुए आईपीएस मीट में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने नृत्य कला संस्कृति और साहित्य के जौहर दिखाए। शनिवार को कालिदास के नायिकाये नाटक का भी मंचन किया गया वह विभिन्न नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी ने शिव का रूप धरकर अपनी प्रस्तुति दी और उपस्थित लोगों की वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के लगभग 180 से ज्यादा आईपीएस अधिकारी और उनके परिवार उपस्थित थे रविवार को सभी लोग कोलार डैम पर पिकनिक के लिए गए और रास्ते में अंताक्षरी का का लुत्फ लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए और उन्होंने अधिकारियों की प्रस्तुति की सराहना की। सोमवार को सभी अधिकारी अपने अपने कर्तव्य स्थलों पर लौट गए।