• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना : मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा रतलाम जिले के 1 लाख 70 हजार किसानों के खातों में 34 करोड़ से अधिक राशि अंतरित की गई, जिले के 1 लाख 41 हजार हितग्राही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत लाभान्वित

BySurendra Jain

Feb 3, 2023

खबर पक्की, 3 फरवरी, रतलाम। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा राज्य शासन की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं के हितग्राही लाभान्वित किए गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा विदिशा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से रतलाम जिले के हितग्राहियों तथा किसानों को भी लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के 1 लाख 41 हजार 268 हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जिले के 1 लाख 70 हजार किसानों के खातों में पांचवी किस्त के रूप में 34 करोड़ 16 लाख रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई।
रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, महापौर प्रहलाद पटेल, बद्रीलाल चौधरी, सुखबीर चौधरी, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड तथा हितग्राही उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान का वर्चुअल उदबोधन देखा व सुना गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना में श्रीमती रतिबाई, मनोहर बैरागी, सुनील डोडियार, लालू प्रजापत, मनोज बड़वानी, गोपाल देवड़ा, मोहन चौरसिया, महेश माली, कालूराम, संजय राठौर, प्रदीप लाभान्वित किए गए। इसी प्रकार पीएम स्व निधि में विष्णु, राजू, यश पटेल, व्यास, मनीष, बाबूलाल गणावा आदि लाभान्वित किए गए।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत ग्राम सालाखेड़ी के महावीरसिंह, कोलूखेड़ी के बगदीराम, पलसोड़ा के श्यामलाल, मांगरोल के रमेशचंद्र, पूनमचंद्र, गिरधारीलाल, ओमप्रकाश धाकड,़ शंकरलाल धाकड,़ अमृत गुर्जर, हरथली के विनोद, कालूखेड़ी के आत्माराम पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, नंदलई के तुलसीराम, जुलवानिया के गणेश, गोपालपुरा के बाबू, राजाराम, नारू, जामथून के गिरधारी तथा जगदीश, राजस्व विभाग द्वारा जन सेवा अभियान के तहत बड़ोदिया, सुराणा गांव के जगदीश, मानसिंह, दशरथ, अंकित आदि हितग्राही लाभान्वित किए गए।
लाड़ली लक्ष्मी योजना में कुमारी वंशिका, निशा भाबर, संजना लाभान्वित की गई। इसके अलावा आयुष्मान तथा वृद्धावस्था पेंशन इत्यादि योजनाओं में भी मौजूद हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत 38 योजनाओं में हितग्राही लाभान्वित किए गए। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

error: Content is protected !!