खबर पक्की, 30 जनवरी, रतलाम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस एवं राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा के कश्मीर श्रीनगर में समापन के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ध्वज ध्वजारोहण किया गया! स्थानीय नगर निगम चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया इसके पश्चात शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने ध्वजारोहण किया! श्री कटारिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात संबोधित करते हुए कहा की 7 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा में 3970 किलोमीटर 12 राज्य 2 केंद्र शासित राज्यों से होती हुई यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा थी इस यात्रा के माध्यम से राहुल जी ने प्रेम व एकता के और देश को एकजुट रखने की भावनाओं का संदेश दिया है! समाज के सभी वर्गों ने अपना जबरदस्त समर्थन इस यात्रा को दिया है! इस अवसर पर पारस सकलेचा ,श्रीमती यास्मीन शैरानी, शांतिलाल वर्मा, रजनीकांत व्यास, कमरुद्दीन कछवाया, शांतिलाल मालवीय, राजीव रावत, शाबिर हुसैन, जोएब आरिफ, शैलेन्द्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या, महिप मिश्रा, सलीम मोहम्मद बागवान, मांगीलाल जैन, हितेश पेमाल, सुजीत उपाध्याय, सुनील मिश्रा, मेहमूद शैरानी, आशा रावत, कविता महावर, नीलोफर खान, इक्का बैलूत, सोनू व्यास, प्रदीप राठौर, कैलाश सोलंकी, धर्मेंद्र मंडवारिया, विशाल डांगी, परेश जैन, मंजूबाला गुर्जर, संजय बरमेचा, विजय पंड्या लाला, जीतेन्द्र सिंह सिसोदिया, शाकिर कुरैशी, आयशा कुरैशी, अशफाक अली, रविंद्र सेवादिया, नन्दलाल, नाथुनाथ, रईश शाह, अफसाना शाह, नंदा पाल, अंजुम आरा, दिनेश, वीरपाल सिंह, युसूफ शाह, साजिद कुरैशी, मुकेश सोलंकी, जीतेन्द्र पंडित, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

