खबर पक्की, 29 जनवरी, रतलाम। रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी द्वारा ग्राम नगरा जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम नगरा एवं आसपास के क्षेत्र के रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घन्टे के शिविर में नगरा ग्राम एवं आसपास के 306 लोगों का 3 डॉक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया। शिविर में नि:शुक दवाईया भी दी गई । अत्यधिक बीमार व चलने में असमर्थ कई मरीजों का परीक्षण और परामर्श रॉयल हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा उनके घर जाकर किया गया।
चिकित्सा शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के डॉ. शमशूलहक, डॉ. सी.पी. जोशी एवं महिला चिकित्सक डॉ. सुमित्रा चौहान ने परामर्श प्रदान किया। शिविर का उद्घाटन नगरा ग्राम के जनपद पंचायत प्रतिनिधि श्री मनोहर सोलंकी के मुख्य आथित्य में हुआ। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमति जसोदा रामलाल वाघेला,उपसरपंच विक्रम सिंह डोडिया एवं उपस्वास्थ केंद्र के सेक्टर सुपरवाइजर रमेश निनामा,आशाकार्यकर्ता निर्मला परमार,अशोक हंसराज के साथ ही ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे
नगरा नागरिकों द्वारा इस शिविर के आयोजन पर रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया एवं उनकी प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया। आयोजित शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, सिस्टर सरोज यादव, सिस्टर रीतू सिसोदिया,सिस्टर उर्मिला पाटीदार,सिस्टर करुणा डामोर,ड्रेसर कृष्णा शर्मा आदि सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

