• Sat. Nov 7th, 2026

सीएम राईज विनोबा उ.मा.वि. में सांसद श्री डामोर एवं विधायक श्री काश्यप के हाथों स्वेटर वितरण

BySurendra Jain

Jan 28, 2023

खबर पक्की, 28 जनवरी, रतलाम। सीएम राईज शासकीय विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम में कक्षा 1 से 5 तक के अध्यनरत 6 से 14 वर्ष की आयु वाले छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किए गए। समाज सेवी एवं अभिभाषक श्रेणिक सकलेचा द्वारा प्रदान किए गए स्वेटर का वितरण सांसद गुमानसिंह डामोर एवं विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा किया गया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सांसद श्री डामोर एवं विधायक श्री काश्यप के द्वारा कक्षाओं का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 4 में अध्ययनरत छात्रा संध्या पंवार से 13 का पहाड़ा पूछने पर छात्रा द्वारा तत्काल बिना रुके पहाड़ा सुनाने पर श्री सकलेचा द्वारा नगद राशि से पुरूस्कृत किया गया। कक्षा की एक अन्य छात्रा हीना दामडिया की उत्तर पुस्तिका देखी गई। सांसद श्री डामोर एवं विधायक श्री काश्यप ने विद्यालय की शैक्षणिक उन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त की। नि:शुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम में श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत के साथ संघ पदाधिकारी सतीश बेडावाला, निर्मल कटारिया, चितरंजन लुणावत, उपेन्द्र कोठारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्था प्राचार्य संध्या बोरा एवं उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

error: Content is protected !!