• Sat. Nov 7th, 2026

आबकारी दल द्वारा अवैध मदिरा व लहान जब्त

BySurendra Jain

Jan 23, 2023

खबर पक्की, 23 जनवरी, रतलाम। जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सोमवार को जिले के ग्राम नन्दलई में आबकारी दल द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान हाथ भट्टी मदिरा, लहान जब्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी एम.एल. माण्डरे ने बताया कि वृत प्रभारी पुष्पराज सिंह एवम् आबकारी दल द्वारा सोमवार को ग्राम नंदलई में दबिश देकर धापू बाई पति बालू के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 100 किलोग्राम लहान, राकेश पिता बागजी से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई तथा आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 11 हजार रुपए बताई गई है।

error: Content is protected !!