• Sat. Nov 7th, 2026

हत्यारे सोनू ने बीबी और 7 साल के अमन और 4 साल की खुशी को मारकर अपने ही घर में गाड़ा शव बरामद हत्यारा गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jan 22, 2023

खबर पक्की : 22 जनवरी रतलाम, आज रतलाम पुलिस ने एक लोमहर्षक हत्याकांड का पर्दाफाश किया। बताया जाता है कि रेल कर्मचारी सोनू तलवाड़ा मैं अपने साथी बंटी के साथ अपनी दूसरी पत्नी निशा और 7 और 4 साल के दो बच्चे अमन और खुशी को 2 माह पहले मारकर अपने ही घर में गाड़ दिया था। शवों के सड़ने के बाद और काफी समय से बच्चे और बीवी नहीं दिखाई देने पर पड़ोसियों ने शंका व्यक्त करते हुए पुलिस को शिकायत की थी जिस पर आज एसपी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर पुलिस दलबल विंध्यवासिनी सिटी में सोनू के मकान पर खुदाई की और तीन कंकाल बरामद किए और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि सोनू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सोनू की रेलवे में नियुक्ति अनुकंपा में लगे बताई जाती है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और शवों का डीएनए करवाया जाएगा।

error: Content is protected !!