• Sat. Nov 7th, 2026

राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देकर विधायक चेतन्य काश्यप ने भेंट की किट, 48वीं व्हालीवॉल स्पर्धा 16 से 19 तक नरसिंहपुर में होगी

BySurendra Jain

Jan 14, 2023

खबर पक्की, 14 जनवरी, रतलाम। राज्य स्तरीय व्हालीवॉल स्पर्धा में भाग लेने नरसिंहपुर जा रही टीम को विधायक चेतन्य काश्यप ने किट वितरित की। 48वीं सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष- महिला व्हालीवॉल स्पर्धा मध्यप्रदेश एम्यूचर व्हालीवॉल संघ एवं नरसिंहपुर जिला व्हालीवॉल संघ के तत्वाधान में 16 से 19 जनवरी तक आयोजित होगी। इसमें भाग लेने रतलाम जिले की टीम 15 जनवरी को रवाना होगी। टीम की रवानगी से पूर्व टीम को विधायक श्री काश्यप द्वारा किट वितरित की गई। इस मौके पर नगर एवं जिला व्हालीवॉल संघ सचिव प्रकाश व्यास के साथ दल के खिलाड़ी सोमेश राठौड़, अभिषेक मालवीय, अनुराग मेहरा, धीरज, तपन चौधरी, जितेंद्र राठौड़, लव ठक्कर, कुश ठक्कर, राज पांडे, नागेंद्र पांडे, विष्णु भाटी आदि उपस्थित रहे। इनके साथ स्टेट रैफरी कमलजीतसिंह, सुरेश गयादिन, अजहर, शुभम, संजय चौहान भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!