• Sat. Nov 7th, 2026

कलेक्टर सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट आए वृद्ध को नायब तहसीलदार के वाहन में गांव पहुंचाया

BySurendra Jain

Jan 14, 2023

खबर पक्की, 14 जनवरी, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई जब शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसी आवेदन को लेकर आए समीपस्थ ग्राम पलसोड़ा के वृद्ध श्री खीमा आंजना को देर शाम हो जाने पर नायब तहसीलदार के वाहन में उनके घर तक पहुंचाया।
80 वर्षीय बुजुर्ग अपने भूमि संबंधी किसी कार्य से कलेक्ट्रेट आए थे, वापसी में देर हो गई। आने में बस से आए थे जाने में वाहन नहीं होने पर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को निर्देशित किया कि वे अपने वाहन में स्वयं बुजुर्ग खीमाजी को उनके घर तक छोड़कर आएं। श्री शर्मा ने अपने वाहन में बुजुर्ग को बिठाकर घर तक पहुंचाया। परिजनों ने कलेक्टर सूर्यवंशी को उनकी संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!