• Sat. Nov 7th, 2026

प्रधानमंत्री श्री मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से पूर्व होगी आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा, विधायक श्री काश्यप ने ली समिति की बैठक

BySurendra Jain

Jan 14, 2023

खबर पक्की, 14 जनवरी, रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पूर्व शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा 22 जनवरी को आयोजित की जाएगी। उक्त अयोजन की तैयारियों को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्टी द्वारा गठित समिति की बैठक ली। इसमें स्पर्धा की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में संयोजक रेखा गौतम, सहसंयोजक दिव्या शर्मा एवं आरती ठक्कर उपस्थित रही।
आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु आयोजित होगी। आयोजन के दिन ही चयन समिति के सदस्य श्रेष्ठ पेंटिंग का चयन करेंगे। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में श्री काश्यप ने कहा कि वार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थी काफी तनाव में रहते है, परीक्षा के दौरान विद्यार्थी दहशत के माहौल से दूर रहे, और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सके, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मे संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत् सभी जगह प्रधानमंत्री जी द्वारा लिखी गई पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स का वितरण भी किया जायेगा। विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 27 जनवरी को प्रात: 11 बजे होगा। इसका विद्यालयों में सीधा प्रसारण देखा जायेगा।

error: Content is protected !!