• Sat. Nov 7th, 2026

सचिव श्रीमती उपाध्याय ने किया एक्सप्रेस वे का निरीक्षण

BySurendra Jain

Jan 12, 2023

खबर पक्की, 12 जनवरी, रतलाम। सचिव सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अल्का उपाध्याय द्वारा गुरुवार को परियोजना 8 लेन दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया गया।
सचिव श्रीमती उपाध्याय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना कार्यान्वयन इकाई कार्यालय में बैठक आयोजित कर एक्सप्रेस वे के कार्यों का विस्तृत विवरण प्राप्त किया एवं रतलाम जिले में निर्मित दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के पैकेज क्रमांक 21, 22 एवं झाबुआ जिले मे निर्माणाधीन पैकेज 23 एवं 24 का निरीक्षण किया। श्रीमती उपाध्याय ने पैकेज 21 में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए साइड अमेनिटी का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी एस.के. सिंह, परियोजना निदेशक रविन्द्र गुप्ता, उप महाप्रबंधक (तकनीकी) संदीप पाटीदार, मेसर्स आर. इंफ्राप्रोजेक्ट्स, मेसर्स लार्सन एवं टूब्रो के उच्चाधिकारी, एसडीएम हिमांशु प्रजापति, एसडीएम सैलाना मनीष जैन, एसडीएम रतलाम ग्रामीण सुश्री कृतिका भीमावद् के साथ विभिन्न स्थल पर पौधारोपण किया एवं परियोजना के कार्यों की सराहना करते हुए परियोजना से जुडे लोगों के अथक परिश्रम की भी सराहना की।
श्रीमती उपाध्याय ने बताया कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित होने के बावजूद परियोजना को पटरी पर लाने के लिए जो प्रयास किए गए वह सराहनीय हैं। उन्हीं प्रयासों के चलते परियोजना आज अपने अंतिम चरण में है।

error: Content is protected !!