• Sat. Nov 7th, 2026

करणी सेना ने रतलाम में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए

BySurendra Jain

Jan 10, 2023

खबर पक्की: 10 जनवरी रतलाम, करणी सेना परिवार द्वारा आज रतलाम में सैलाना बस स्टेंड पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने का आह्वान किया गया था ।। जिसको ले कर आज रतलाम प्रशासन द्वारा मुस्तैदी दिखाई जा रही थी ।। प्रशासन द्वारा कई पुलिसकर्मियों को वहां लगाया गया और फायर लारी का इंतजाम किया गया।। शाम को 6:00 बजे करणी सेना परिवार के सदस्य सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पहुंचे । और शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमीन पर बैठ गए। वहां पर पुलिस बल होने के बाद भी उनकी नाक के नीचे से सभी करणी सैनिक वहां से 50 मीटर दूरी पर जाकर शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर देते हैं। और नारेबाजी करने लग जाते हैं ।। बता दें कि करणी सेना द्वारा 21 सूत्री मांगों को लेकर भोपाल में 8 जनवरी को जन आंदोलन कर चुकी हैं। उसके बाद भी सरकार द्वारा उन मांगो को नही माना गया जिसके बाद करणी सेना परिवार के मुखिया जीवन सिंह शेरपुर भोपाल में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए जिनके साथ आज भी हजारों की संख्या में करणी सैनिक मौजूद हैं। कल करणी सेना परिवार के मुखिया जीवन सिंह शैरपुर और उनके साथी भोपाल मे स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण करने हेतु जा रहे थे तभी भोपाल प्रशासन द्वारा बेरीगेट् लगाकर बीच रास्ते में यह कहकर रोक दिया गया कि प्रशासन द्वारा वहां जाने की आपको अनुमति नहीं है जिसके बाद जीवन सिंह शेरपुर और हजारों की संख्या में उपस्थित करणी सैनिक वही रास्ते में बैठ गए ।। प्रशासन के इस तानाशाही रवैया के कारण प्रदेशभर के करणी सैनिक आक्रोश में है जिसको लेकर आज शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारों के साथ शिवराज सिंह चौहान का रतलाम में पुतला दहन किया
करणी सेना के सदस्य कमल सिंह ने बताया की अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश भर में और हर जिले के हर गांव में बीजेपी का विरोध किया जाएगा अगर किसी भी गांव में बीजेपी का कोई भी नेता आता है तो उसे काले झंडे दिखाए जाएंगे ।। और सरकार अगर लिखित में मांगे नहीं मानती है तो हर जगह चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी सरकार और प्रशासन की रहेगी।

error: Content is protected !!