• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम में भू-माफियाओं तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपए मूल्य की बेशकीमती शासकीय भूमि मुक्त कराई

BySurendra Jain

Jan 7, 2023

खबर पक्की, 7 जनवरी, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को भू-माफियाओं तथा अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासनिक अमले ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कब्जा एवं अतिक्रमण की गई करीब साढ़े 23 हेक्टेयर बेशकीमती शासकीय भूमि मुक्त कराई गई। भूमि का मूल्य लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए है। कार्रवाई के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के अलावा एसडीएम संजीव पांडे, डीएसपी संदीप निगवाल, टीआई किशोर पाटनवाला, तहसीलदार श्रीमती अनीता चौकोटिया, राजस्व निरीक्षक, पटवारी उपस्थित रहे।
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमले द्वारा जेसीबी तथा ट्रैक्टर्स का उपयोग किया गया। कार्रवाई में रतलाम कस्बा तथा आसपास के सेजावता, सनावदा, गंगाखेड़ी, सुरुखेड़ी, खाचरोद रोड के समीप इत्यादि स्थानों पर कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा सेजावता में पुनाजी, देवराज, रायसिंह, संदीप धाकड़, विजय कैथवास आदि से 11 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई। इसी प्रकार सनावदा, गंगाखेड़ी, सीरुखेड़ी में 10 हेक्टेयर भूमि जमीला बी, रसीद पिता अब्दुल, सादिक पिता शरीफ खा, वाजेदा पति इरशाद, शरीफन बेवा ईदा आदि से मुक्त कराई गई। रतलाम कस्बे में लगभग ढाई हेक्टेयर से अधिक भूमि जफर खान हामिद खा इत्यादि से मुक्त कराई गई। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण तथा भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!