• Sat. Nov 7th, 2026

एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल के अध्यक्ष विधायक दिलीप मकवाना ने सैलाना में कन्या पूजन कर पदभार ग्रहण किया, अध्यक्ष पद संभालते ही परियोजना सैलाना में विद्युत विस्तार योजना अंतर्गत एक करोड़ 52 लाख रुपए के प्रस्ताव किए अनुमोदित

BySurendra Jain

Jan 4, 2023

खबर पक्की, 4 जनवरी, रतलाम। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल सैलाना में नवनियुक्त अध्यक्ष विधायक दिलीप मकवाना ने बुधवार को सैलाना में समारोह पूर्वक पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पूर्व अध्यक्ष श्री मकवाना द्वारा कन्या पूजन किया गया और नन्ही बालिकाओं का आशीर्वाद लेकर पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष का पद संभालते ही श्री मकवाना द्वारा आदिवासी अंचल में विकास की गाथा लिखने का कार्य शुरू कर दिया।
ग्रामीण विधायक और अध्यक्ष श्री मकवाना द्वारा एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सैलाना में विद्युत विस्तार योजना अंतर्गत एक करोड़ 52 लाख रुपए के प्रस्ताव अनुमोदित कर कलेक्टर को भिजवाने के निर्देश दिए। सैलाना में आयोजित समारोह के पूर्व सैलाना जाने के लिए पार्टी और संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पर एकत्र हुए। यहां से सभी लोग एक साथ वाहनों पर सवार होकर सैलाना पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई शंभूलाल चंद्रवंशी, नगर निगम रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना बद्रीलाल जायसवाल, सैलाना जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल सहित सांसद प्रतिनिधि, पार्टी, मण्डल और संगठन के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओ द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मकवाना का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, पूर्व कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, सैलाना पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष आनंदीलाल राठौर, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाल जाट, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, सर्व जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य, धामनोद नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गा अजय डिंडोर सहित विभिन्न ग्राम पंचायत से आए सरपंच-उपसरपंच, नगर परिषद सैलाना से पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!