• Sat. Nov 7th, 2026

अमिताभ बच्चन को रॉयल कालेज के सिल्वर जुबली समारोह में आमंत्रण

BySurendra Jain

Dec 19, 2022

खबर पक्की, 19 दिसंबर, रतलाम। रॉयल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया ने मुम्बई जाकर, भारतीय फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात करके, उन्हें रॉयल कालेज के 25 वर्ष पूर्ण होने पर, माह फरवरी 2023 में आयोजित् होने वाले सिल्वर जुबली समारोह में मुख्य आतिथित्व स्वीकारने हेतु आमंत्रित् किया, श्री गुगालिया ने इस मुलाकात में उन्हें उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग की विस्तृत जानकारी का एक एलबम भी भेंट किया।
श्री गुगालिया वर्ष 1988 से फिल्म प्रोड्यूसर ऐशोसियेशन के मेम्बर रहे है, उन्होनें 02 फीचर फिल्मों ”सावधानÓÓ व ”जेकपाट टू करोड़ÓÓ का निर्माण किया है और वो 4 बार सेंसर बोर्ड (सूचना व प्रसारण मंत्रालय) के मेम्बर रहे है।
रॉयल कालेज के पूर्व में सम्पन्न हुए वार्षिक उत्सव कार्यक्रमों में बालीवूड के कई फिल्मी कलाकार/अभिनेता शिरकत कर चुके हैै, जिनमें गोविन्दा, रविना टंडन, गुलशन ग्रोवर, किरण कुमार, रजा मुराद, हिमानी शिवपुरी आदि शामिल रहे है। वर्ष 1996 से रतलाम में 60 बीधा परिक्षेत्र में संचालित रॉयल ग्रुप के विभिन्न महाविद्यालयों में फार्मेसी, मेनेजमेंट, कम्प्यूटर साईंस, लाईफ साईंस, कामर्स, एजुकेशन आदि विषयों का संचालन किया जा रहा है, और वर्तमान में महाविद्यालय में लगभग 2000 विद्यार्थी अध्ययनरत् है। रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के परिसर में 120 बिस्तर क्षमता का सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल भी संचालित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!