खबर पक्की, 15 दिसंबर, रतलाम। अंतरराष्ट्रीय शांतिदूत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना सन 1937 में हुई थी । विश्व के 150 देशों में संचालित इस विराट भारतीय संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माबाबा का लौकिक जन्म 15 दिसंबर 1876 को हुआ था, आज उनका 146 वाँ जन्मोत्सव सारे विश्व में आध्यात्मिक सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया । ब्रह्माकुमारीज़ रतलाम के नजऱबाग़ कॉलोनी सेवाकेंद्र पर ब्रह्माबाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेवाकेंद्र संचालिका बी. के. सीमा दीदी ने कहा की 15 दिसम्बर , ऐसे महापुरुष की जन्म जयंती है, जिन्होंने भागीरथ बन ज्ञान सागर, सर्व शक्तिवान परम पिता परमात्मा को अपना माध्यम बनने दिया। ब्रह्माबाबा ने ईश्वर के महावाक्यों को मॉं की तरह अपने अनुभव के आधार पर सहज बनाकर सरल भाषा मे हम बच्चों के आगे रखा।

