• Sat. Nov 7th, 2026

कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा ग्राम बेडदा में ग्राम चौपाल का आयोजन

BySurendra Jain

Dec 14, 2022

खबर पक्की, 14 दिसंबर, रतलाम। जनजातीय ब्लॉक सैलाना के ग्राम बेडदा में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सैलाना, विभिन्न विभागों के अधिकारी, खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा ग्राम पंचायत बेडदा में पैसा एक्ट अन्तर्गत जमीन के अधिकार, जल के अधिकार, जंगल के अधिकार, श्रमिको के अधिकार, स्थानीय संस्थाओ पंरपराओ ओर संस्कृति का संरक्षण- संवर्धन, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं अन्तर्गत पेंशन (समस्त), प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, नामान्तरण, बटवारा, पोषण आहार वितरण आदि की जानकारी उपस्थित ग्रामिणों को दी। कलेक्टर ने ग्रामीणों से पूछा कि क्षेत्र में डाक्टर, एवीएफओं, पंचायत सचिव, सुपरवाईजर आदि कर्मचारी प्रतिदिन ग्राम पंचायत में उपस्थित होते है या नहीं, ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारी, कर्मचारी नियमित रुप से उपस्थित होते है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते है
भ्रमण के दौरान ग्राम बेडदा के ग्रामीणों द्वारा वालटेज कम आने की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया गया। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा विद्युत मण्डल के अधीक्षण यंत्री को तत्काल समस्या निराकरण के निर्देश दिए गए। पेयजल आपूर्ति की समस्या का निराकरण के लिए कार्यपालन यंत्री को निर्देशित कर तत्काल निराकरण के लिए कहा गया है। जमुणिया तालाब की शिकायत मिलने पर तत्काल शासकीय अमले के साथ कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मोटर साइकिल पर बैठकर ग्रामीणों के साथ मौका परीक्षण किया और सिचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के लिए निर्देश दिए। ग्राम के आंगनवाड़ी की जांच की गई बच्चों को उपहार वितरित किए, नामांकित बच्चों और उपस्थित बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली गई। महिला बाल विकास अधिकारी को आंगनवाड़ी में रंग-रोगन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने स्थानीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया तथा बच्चों से गणित, विज्ञान के सवाल पूंछे गए, बच्चों द्वारा ठीक-ठीक जबाब दिए गए जिस पर कलेक्टर द्वारा संतोष व्यक्त किया गया और सभी बच्चों को इनाम स्वरूप चॉकलेट का वितरण किया। कलेक्टर ने शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। उपस्थित ग्रामीणजनों से राशन वितरण की जानकारी ली, ग्रामीणजनों ने बताया कि समय पर खाद्यान सामग्री प्राप्त हो रही है। ग्रामीणों द्वारा पैसा एक्ट लागु होने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया गया।

error: Content is protected !!