खबर पक्की, 12 दिसंबर, रतलाम। कल 11 दिसंबर को सिंधी पंचायत रतलाम के पहली बार चुनाव हुए इसमें रेलवे से रिटायर्ड राधाकिशन सतवानी अध्यक्ष पद के लिए 480 मतों के भारी बहुमत से विजय घोषित किए गए। उपाध्यक्ष मुरलीधर अव्तानी 53 वोट से जीते। सचिव हसानंद कल्याण निर्विरोध जीते सह सचिव रमेश चोइथनी 754 वोट से जीते। कोषाध्यक्ष कमलेश दरवानी 302 वोट से विजय घोषित किए गए। ज्ञातव्य है कि इसके ठाकुर दास गंगवानी रतलाम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष थे यह पहला मौका है जब रतलाम सिंधी पंचायत में चुनाव के द्वारा पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए गए।

