• Fri. Nov 6th, 2026

राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर का महाअभियान में 4 नवम्बर चिकित्सा शिविर बिलपांक़ में

BySurendra Jain

Dec 3, 2022

खबर पक्की, 3 नवम्बर, रतलाम। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी, महू नीमच रोड़ द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राॅयल हाॅस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक, मरीजों का निःशुल्क परीक्षण करेंगे व परामर्श देगें।
इस महाअभियान की श्रृखंला में अगला शिविर दिनांक 04 दिसम्बर 2022, रविवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सरकारी अस्पताल के पास, आदर्श आंगनवाड़ी के सामने, ग्राम बिलपांक में आयोजित किया जा रहा है।
इस आश्य की जानकारी देते हुये हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि कल बिलपांक जिला रतलाम के शिविर में डाॅं. शमशुलहक, डाॅ. सी.पी. जोशी व डाॅं. रूकय्या बुरहानी मरीजों का निःशुल्क परीक्षण करके, उचित् ईलाज करेंगे।
राजपुरोहितजी ने यह भी बताया कि, मरीजों को जरूरी दवाईयां भी हाॅस्पिटल की ओर से निःशुल्क दी जावेगी।
आगंतुकों एवं चिकित्सकों के सहयोग के लिये, शिविर में हाॅस्पिटल स्टाॅफ भी उपस्थित रहेगा। शिविर में पैथोलाॅजी की समस्त जांच के लिये सेम्पल लेने की भी सुविधा रहेगी।

error: Content is protected !!