• Sat. Nov 7th, 2026

रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का सांची दुध संघ में इंडस्ट्रीयल विजिट

BySurendra Jain

Nov 26, 2022

खबर पक्की, २६ नवंबर, रतलाम। रॉयल कॉलेज में अध्ययनरत् माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नालॉजी एवं फार्मास्युटिकल कैमेस्ट्री विषय के ५५ विद्यार्थियों ने रतलाम के सांची दुध संघ में इंडस्ट्रीयल विजिट किया। सांची दुध संघ के एच.आर. मेनेजर अशोक बैरागी व एस.एस. राणा ने सांची दुध संघ के आपरेशन (कार्यविधि संचालन) एवं प्रेक्टिकल पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यार्थियों ने उनसे दुध उद्योग के संदर्भ में अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किये तथा इस सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लासरूम टीचिंग के अतिरिक्त वास्तविक औद्योगिक वातावरण से अवगत कराना तथा विद्यार्थियों को अपने कौशल को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करना रहा है। रॉयल कालेज से प्राध्यापकगण प्रो. चंचल जौशी एवं प्रो. योगिता दासवानी इस इंडस्ट्रीयल विजिट में उपस्थित रही। इंडस्ट्रीयल विजिट के कार्डिनेटर रॉयल कालेज के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित रहे।

error: Content is protected !!