• Sat. Nov 7th, 2026

जवाहर व्यामशाला के राहुल टांक पहलवान बने मालवा मेवाड़ केसरी, जवाहर व्यामशाला परिवार द्वारा एवं अंबर ग्रुप परिवार ने समारोह आयोजित कर किया अभिनन्दन

BySurendra Jain

Nov 22, 2022

खबर पक्की, 22 नवंबर, रतलाम। मंदसौर में गत दिनों आयोजित मालवा मेवाड़ केसरी कुश्ती स्पर्धा में जवाहर व्यायाम शाला रतलाम के राहुल टांक पहलवान ने मालवा मेवाड़ खिताब पर कब्जा कर मालवा मेवाड़ केसरी बने। उक्त स्पर्धा में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के पहलवानों ने भाग लिया था।
जवाहर व्यामशाला के राहुल टांक पहलवान की इस उपलब्धि पर जवाहर व्यामशाला परिवार एवं अम्बर ग्रुप द्वारा समारोह आयोजित अभिनन्दन किया गया। समारोह में राहुल पहलवान को व्यामशाला परिवार द्वारा 5100 रुपए की नगद राशि एवं बादाम एवं देसी घी प्रदान किया। इस अवसर पर जवाहर व्यामशाला के वैभव जाट पहलवान, मयंक जाट, गौरव जाट पहलवान, राजीव रावत, धन्ना उस्ताद, जगदीश व्यास, राहुल जाट, मनीष शर्मा, चिंटू जाट, गोलू, कमल धाकड़, उमेश जाट सहित व्यामशाला के समस्त पहलवान उपस्थित थे।

error: Content is protected !!