• Sat. Nov 7th, 2026

एचडीएफसी बैंक शाखा स्टेशन रोड के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की दो बत्ती थाने में शिकायत

BySurendra Jain

Nov 21, 2022

खबर पक्की : 21 नवंबर रतलाम, एचडीएफसी बैंक स्टेशन रोड शाखा के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की शिकायत थाना स्टेशन रोड पर की गई है। संपूर्ण प्रकरण इस प्रकार है के राजेंद्र कुमार अग्रवाल पिता स्वर्गीय सोहनलाल अग्रवाल निवासी 96 धान मंडी रतलाम द्वारा मेसर्स अग्रवाल एजेंसी खाता संख्या 50200 173 426 21 व तन्वी एग्रो एजेंसी एवं अग्रसेन एग्रो एजेंसी इस प्रकार कुल 3 खातों में ₹9000000 की dod लिमिट ले रखी थी। पर बैंक द्वारा बहुत हेवी चार्जेस और इंटरेस्ट लिए जाने के कारण उन्होंने उक्त लिमिट को बंद करने हेतु संपूर्ण भुगतान एकमुश्त दिनांक 29 सितंबर 2022 को कर दिया। लिमिट का भुगतान करते वक्त लिमिट के आवाज में रखे गए मॉर्टगेज लोन के पेपर जो कि असल रजिस्ट्री व चैनल रजिस्ट्रेशन समेत समस्त डॉक्यूमेंट है को बैंक द्वारा किसी भी कीमत पर 7 दिन में वापस करने का आश्वासन दिया गया। किंतु आज 1 महीना 22 दिन होने के बाद भी निरंतर बैंक में चक्कर लगाने के बावजूद राजेंद्र अग्रवाल को उनके असल दस्तावेज नहीं दिए गए जबकि इस संबंध में उन्होंने बैंक को रजिस्टर्ड नोटिस भी भेजा था। जब बैंक पर कोई असर नहीं हुआ तो उन्होंने थाना स्टेशन रोड पर बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत आज 21 अक्टूबर 2022 को की गई। थाना स्टेशन रोड द्वारा भी शिकायत प्राप्त होने पर बैंक प्रतिनिधि से चर्चा की गई लेकिन बैंक प्रतिनिधि ने पुलिस को भी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जिस पर पुलिस ने उनको थाने पर आकर बयान दर्ज करवाने के लिए कहा है। अगर आपने भी एचडीएफसी बैंक से कोई लोन ले रखा है तो आप भी सावधान हो जाइए क्योंकि इस बैंक के द्वारा लोन देते वक्त बहुत बड़ी-बड़ी बातें की जाती है लेकिन लोन देने के उपरांत ग्राहक से जिस तरह का बर्ताव किया जाता है उसकी यह एक जिंदा मिसाल है। राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में बैंकिंग लोकपाल कभी शिकायत की है उन्होंने कहा कि बैंक ने उनको मानसिक तौर पर बहुत ज्यादा परेशान कर दिया है अगर जल्दी ही उनको असल दस्तावेज नहीं मिलते हैं तो वे उपभोक्ता फोरम में भी केस फाइल करेंगे।

error: Content is protected !!