• Sat. Nov 7th, 2026

कहीं आपका बच्चा पोर्न तो नहीं देख रहा है पोर्न की लत के चलते सातवीं क्लास की बालिका व बालक ने हाथ की नस काटी

BySurendra Jain

Nov 20, 2022

खबर पक्की : 20 नवंबर रतलाम, सभी अभिभावक खबरदार, कहीं आपका बच्चा पोर्न तो नहीं देख रहा है। जी हां कोरोना काल में शुरू हुई ऑनलाइन क्लासेस और लगातार मोबाइल हाथ में रखने से बहुत सारे बच्चों में पोर्न देखने की लत लग चुकी है। इसलिए आपके घर में यदि छोटे बच्चे हैं जो छठी सातवीं आठवीं दसवीं तक के तो उन पर बराबर निगाह रखिए कहीं वह गलत सोहबत में या मोबाइल में आए अनचाहे नोटिफिकेशन को ओपन कर पोर्न देखने की लत में तो नहीं लग गए हैं। देर से मिली जानकारी के अनुसार सागोद रोड के एक नामी गिरामी School में पढ़ने वाले सातवीं क्लास के बालक और बालिका ने पोर्न देखने की इसी लत के चलते पिछले दिनों अपने हाथों की नस काट ली थी। स्कूल की प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए और बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल और बच्चे का नाम यहां नहीं लिखा जा रहा है लेकिन यह हकीकत है। बालिका से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है की कोरोना काल में ऑनलाइन क्लासेस के दौरान भी अपने दोस्तों द्वारा बताई गई लिंक पर जाकर वह निरंतर पोर्न देखते रहती थी और इसके आदी हो गई है और उसने अपनी गलती स्वीकार की है और भविष्य में इस तरह की चीजों से दूर रहने के लिए माता पिता और स्कूल स्टाफ को आश्वस्त किया है। बाकी बच्चों और उनके अभिभावकों को सावधान करने के लिए ही यह खबर प्रकाशित की जा रही है ताकि आपके घर में छोटे बच्चे हैं और वह किसी गलत लत में पढ़कर इन चीजों के आदि हो रहे हैं तो उन्हें अभी से इन चीजों से दूर करिए ताकि इनका भविष्य उज्जवल बन सके।

error: Content is protected !!