• Sat. Nov 7th, 2026

खाद्य, औषधि एवं नापतोल विभाग द्वारा कार्रवाई

BySurendra Jain

Nov 17, 2022

खबर पक्की, 17 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में संयुक्त जांच अभियान में खाद्य एवम औषधि विभाग और नापतोल विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही हैं ताकि आमजन को शुद्ध एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
नापतोल विभाग के सहायक नियंत्रक नसीम खान द्वारा श्री नित्यानंद बेकरी दिलीप नगर इंडस्ट्रियल एरिया रतलाम एवं किंग फ़ूड उद्योग दिलीप नगर इंडस्ट्रीज एरिया रतलाम पर निर्मित कर बेचे जा रहे टोस्ट के पैकेटों पर विधिक माप विज्ञान पैकेज में रखी वस्तुएं नियम एवं 6, 27 के अंतर्गत कार्रवाई की गई एवं असत्यापित काटे पाए जाने पर अधिनियम 24/33 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। साथ ही सौरभ ट्रेडर्स हार्डवेयर व्यापारी एवं सालाखेड़ी स्थित ढाबे पर असत्यापित कांटा पाए जाने पर 24/33 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा एवम सुश्री प्रीति मंडोरीया द्वारा कार्यवाही करते हुए किंग फूड उद्योग दिलीप नगर पर बैकरी उत्पाद का निर्माण किया जा रहा था वहाँ से टोस्ट और पाम ऑयल के नमूने तथा नित्यानंद बेकरी से टोस्ट और खारी के नमूने लिए गए जिन्हे जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जायेगी। संस्थानों में साफ सफाई रखने एवम गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण एवम संग्रहण करने के निर्देश दिए गए। आगे भी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

error: Content is protected !!