• Sat. Nov 7th, 2026

खाद्य एवम औषधि प्रशासन द्वारा कार्यवाही

BySurendra Jain

Nov 16, 2022

खबर पक्की, 16 नवंबर, रतलाम। खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों सके। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा एवम सुश्री प्रीति मंडोरियां द्वारा शहर में कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
त्रिमूर्ति स्वीट्स एवम् नमकीन न्यू रोड से मिठाई और बूंदी लड्डू के नमूने, एस.आर. ट्रेडर्स कस्तूरबा नगर से घी का नमूना, एलाइट किराना चांदनी चौक से लाल मिर्च पाउडर का नमूना, भारमल किराना टीआईटी रोड से बेसन का नमूना लिया गया जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से जांच रिपोर्ट आने खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, संग्रहण एवम विक्रय करने के निर्देश दिए गए। आगे भी निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!