• Sat. Nov 7th, 2026

महू नीमच हाईवे पर ग्राम जमुनिया के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मजदूरों को रौंदा, 4 की मौत, 13 घायल

BySurendra Jain

Nov 15, 2022

खबर पक्की, 15 नवंबर, रतलाम। जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर महू नीमच हाईवे पर ग्राम जमुनिया के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। इससे चार मजदूरों की मौत मौके पर ही मौत हो गई व 13 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में आठ मजदूर व पांच व्यक्ति कार सवार हैं। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ व बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया के समीप स्थित पुलिया के पास मजदूर रैलिंग लगाने का काम कर रहे थे। तभी इंदौर की तरफ से आई कार मजदूरों को चपेट में लेते हुए आगे चली गई। घायलों के अनुसार कार की रफ्तार तेज होने उसकी चपेट में आए कई मजदूर दूर दूर जा गिरे व चीख-पुकार होने लगी।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व मृतकों तथा घायलों को लोडिंग वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल अलीगढ़ जिले के ग्राम मलिकपुरा व अन्य गांव के रहने वाले मजदूर 20 वर्षीय टीटू पुत्र सुरेश, 19 वर्षीय विकास पुत्र राकेश कश्यप 22 वर्षीय हरिओम पिता हरप्रसाद व 20 वर्षीय टीटू पुत्र सुरेश की मौत हो गई। वहीँ मजदूर 18 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र जगमोहन सेन निवासी ग्राम मथना जिला अलीगढ़, 17 वर्षीय योगेश पुत्र महेश, 32 वर्षीय मनवीरसिंह पुत्र मंगल सिंह, 31 वर्षीय ओमपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह, 18 वर्षीय अमित पुत्र दलवीर सिंह, 17 वर्षीय चंदू पुत्र शेर सिंह व 18 वर्षीय आशीष पिता नाहर सिंह सभी निवासी ग्राम मलिकपुरा जिला अलीगढ़(यूपी) तथा कार में सवार 28 वर्षीय सौरभ पुत्र शैलेन्द्र जैन निवासी पैलेस रोड रतलाम, उनकी मां 52 वर्षीय शालिनी जैन व नानी 75 वर्षीय शांता जैन निवासी नई आबादी मन्दसौर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया है।
अधिकारी व विधायक पहुंचे
रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के विधायक दिलीप मकवाना, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसपी अभिषेक तिवारी, सिविल सर्जन डा.आनंद चंदेलकर आदि जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना व इलाज के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर और विधायक ने डाक्टरों को घायल लोगों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। विधायक मकवाना ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना हुई है। घटना की जांच कराई जाकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री से चर्चा कर मृतकों के स्वजन व घायलों आर्थिक मदद दिलाई जाएंगी।
आवश्यकता होने पर घायलों को उपचार के लिए इंदौर भी रेफर किया जा सकता है। प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी भी मिली है कि कार चालक को झपकी आने पर वह अपना संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को कुचलकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
तेज रफ्तार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन ने मजदूरों को बुरी तरह रौंद दिया। ये मजदूर सड़क किनारे ही काम कर रहे थे और कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर बचाव कार्य आरंभ किया गया ।

error: Content is protected !!