खबर पक्की :13 नवंबर रतलाम, चैतन्य कश्यप फाउंडेशन द्वारा स्थानीय बड़बड़ स्थित विधायक सभा गृह में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मैं उदबोधन देते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया और विधायक चैतन्य कश्यप को देश का प्रधानमंत्री बता दिया इसके बाद भी वो रुके नहीं और कहा कि जब मेरे मुंह से प्रधानमंत्री चैतन्य कश्यप निकल गया है तो हो सकता है आने वाले समय में हम इनको प्रधानमंत्री के रूप में देखें। प्रधानमंत्री आवास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय कश्यप जी ने बरसों पहले अहिंसा ग्राम के माध्यम से गरीबों को आवास देने की नींव रखी थी। और आज उन्ही की योजना को प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे देश में लागू किया। यह तो प्रधानमंत्री मोदी को अपनी तुलना किसी से पसंद नहीं है और न हीं माननीय विधायक कश्यप जी को भी अपनी तुलना किसी से पसंद है अब महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा की गई तुलना मोदी जी और कश्यप जी दोनों को कितनी पसंद आती है पता नहीं। बहरहाल यह तुलना जनता में चर्चा का विषय बन गई है और उसका वीडियो वायरल हो गया है ।कार्यक्रम में 2000 के लगभग बच्चों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह सांसद गुमान सिंह डामोर विधायक चैतन्य कश्यप सहित कई गणमान्य नागरिक नेता कार्यकर्ता और बच्चों के अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित थे।

