• Sat. Nov 7th, 2026

खाद्य एवम औषधि प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

BySurendra Jain

Nov 10, 2022

खबर पक्की, 10 नवंबर, रतलाम। खाद्य एवम औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों सके। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
श्री गुरुकृपा दूध भण्डार अलकापुरी रतलाम से खुला घी, भाटी नमकीन भण्डार विनोबा नगर रतलाम से सेव एवम मां बिजासन दूध भण्डार महू रोड़ बस स्टैंड से दूध के नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से जांच रिपोर्ट आने खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, संग्रहण एवम विक्रय करने के निर्देश दिए गए। आगे भी निरन्तर कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!