खबर पक्की, 1 नवंबर, रतलाम। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पुलिस विभाग एवं जनअभियान परिषद द्वारा मध्यप्रदेश दिवस मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, मुख्य कार्यपाल अधिकारी श्रीमती जमुना भिडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार थे। मुख्य अथितियों का खेल अधिकारी राधिका देवान, जनअभियान परिषद के रतनेश विजयवर्गी, नेहरू युवा केन्द्र के सौरभ श्रीवास्तव एवं जितेन्द्र पुलिया द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया। तत्पश्चात मध्यप्रदेश गान गायान किया गया।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा सभी सहाभागीयों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ की गई। दौड नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर छत्रीपुल, कॉलेज रोड, जेल रोड, लोकेन्द्र टॉकीज चौराहा होते हुए न्यू रोड़, दो बत्ती चौराह होते हुए नेहरू स्टेडियम पर सम्मपन्न हुई। खिलाड़ीयों के साथ जन सामान्य द्वारा दौड़ में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर जनअभियान परिषद द्वारा खिलाड़ीयों को केलो का वितरण किया गया। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जनअभियान परिषद, नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आर सी तिवारी क्रिड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग के द्वारा किया गया।

