• Sat. Nov 7th, 2026

संख्या बल से अधिक हमारा प्रभावशाली होना महत्वपूर्ण : काश्यप, जीतो रतलाम चेप्टर का पदग्रहण समारोह संपन्न, लेडिज विंग का किया संस्थापन

BySurendra Jain

Oct 29, 2022

खबर पक्की, 29 अक्टूबर, रतलाम। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (जीतो) के रतलाम चेप्टर में नवीन पदाधिकारियों ने समारोहपूर्वक पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फाउण्डर डायरेक्टर एवं विधायक चेतन्य काश्यप एवं जीतो के म.प्र. छत्तीसगढ़ झोन चेयरमेन सुबोध जैन विशेष अतिथि रहे। समारोह में जीतो की लेडिज विंग का संस्थापन भी किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि श्री काश्यप ने कहा कि सभी प्रमुख क्षेत्रों में हमारा प्रतिनिधित्व प्रभावी हो रहा है। सम्पूर्ण समाज के चिंतन से प्रतिनिधित्व प्रभावी होता है। एक समाज के चिंतन से नहीं होता। संख्या बल से अधिक हमारा प्रभावशाली होना महत्वपूर्ण है, इसलिए इस पर सबको विचार करना चाहिए और जीतो के माध्यम से समाज को प्रतिष्ठित करने का कार्य करना चाहिए। श्री काश्यप ने कहा कि सामुहिक चिंतन कर आगे बढऩे से विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। वर्तमान समय में संस्थाओं में सदस्य सक्रियता दिखाते है, लेकिन चिंतन नहीं होता, इसलिए जीतो के माध्यम से चिंतन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। श्री काश्यप ने संस्था द्वारा समाज की प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मंच प्रदान किए जाने की प्रशंसा की और कहा कि संस्था को हर क्षेत्र में अग्रणी होना चाहिए।
श्री काश्यप ने जीतो के नवीन पदाधिकारियां सामाजिक समरसता का विकास करने और सम्पूर्ण समाज के विकास की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से जैन समाज को किस प्रकार गौरवशाली बनाया जाए, इसका प्रयास हर सदस्य को करना चाहिए। समारोह में झोन चेयरमेन श्री जैन ने संस्था द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि भविष्य में समाज की प्रतिभाएं आगे निकले और ओलम्पिक में भी पदक प्राप्त कर देश को गौरवान्वित करें। इस अवसर पर माईनोरिटी सेल प्रमुख डॉ. विमल जैन ने भी समाज को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
नवीन पदाधिकारियों को झोन चेयरमेन श्री जैन ने शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण करवाया। स्वागत भाषण रतलाम चेप्टर के चेयरमेन मुकेश जैन ने दिया। नवनियुक्त चेयरमेन जयन्त जैन ने रितिका संघवी और सुरभि लुनिया के नेतृत्व में लेडिज विंग संस्थापन की घोषणा की। संस्था में अनिल कटारिया, विनोद मूणत, मेघकुमार लुनिया, राजेश पगारिया, महेन्द्र बोथरा, कांतिलाल छाजेड़, देवेन्द्र पुंगलिया, संजय गोधा, प्रखर डफरिया, सूर्यसेन जैन, अशोक बरमेचा, निलेश पोरवाल, कांतिलाल चौपड़ा, महेन्द्र चौपड़ा, अभय जैन, अशोक जैन एवं रितेश बोहरा ने संस्था पद एवं समिति प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। रुपेश पिरोदिया एवं शरद मूणत को नवीन सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम का संचालन चीफ सेक्रेटरी राजकमल जैन ने किया। आभार प्रदर्शन वाईस चेयरमेन निर्मल लुनिया ने माना। इस दौरान वाईस चेयरमेन इन्दरमल जैन भी मंचासीन रहे।

error: Content is protected !!