• Sat. Nov 7th, 2026

श्री गुरु रामदास साहिबजी का प्रकाश पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया

BySurendra Jain

Oct 11, 2022

खबर पक्की, 11 अक्टूबर, रतलाम। स्थानीय इन्द्रा नगर गुरु रामदास जी गुरुद्वारा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिक्ख समाज के गुरुओं की  चतुर्थ पातशाही धन धन  श्री गुरु रामदास साहेब जी का प्रकाश पर्व सिक्ख समाज, सिंधी समाज एवं गुरु की प्यारी संगत द्वारा धूमधाम एवं हर्षोल्लास मय माहौल में मनाया गया । 

इस पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों का सिलसिला 9 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ हुआ जिसका समापन 11 अक्टूबर मंगलवार को गुरु प्रकाश पर्व के साथ पूर्ण हुआ इस पर्व को लेकर सम्पूर्ण समाज में बहुत ही हर्षोल्लास का माहौल रहा ।

     समाज की  मीडिया प्रभारी कविता मुकेश नैनानी ने जानकारी देते हुये बताया कि .... इन्द्रा नगर स्थित श्री गुरु रामदास साहिब गुरुद्वारा के अध्यक्ष श्री जसवंतसिंह के नेतृत्व में  एवं ब्रम्ह ज्ञानी संत बाबा शीतल सिंह जी के आशिर्वाद व प्रेरणा से गुरु प्रकाश पर्व का आयोजन सफल हुआ 
  इस महान धर्म समागम ओर प्रकाश पर्व पर  पंथ प्रसिद्ध कथा वाचक श्री सिंह साहेब ज्ञानी पूरन सिंह जी लुधियाना वाले कीर्तनिय भाई सतविंदर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब जी अमृतसर वाले द्वारा तीनों दिन कीर्तन किया गया  ।

सर्व समाजजनों द्वारा तीनों दिन सामुहिक रूप से गुरु का अटूट लंगर चखा । करीब 3000 संगत ने लंगर चखा
साथ ही गुरु जन्म की धूमधाम से खुशियां से मनाई ।
कार्यक्रम के सफल होने पर सारी संगत का आभार व्यक्त किया …. कश्मीर सिंह जी ,भगत सिंह शर्मा जी ,किशन सिंह ,बलदेव सिंह , दलित सिंह ,गुरदास सिंह ,दुर्गेन्दर सिंह ,प्रीतम सिंह, तारंग सिंह,करमजीत सिंह ,प्रिथीपाल सिंह ,आताक सिंह ,ज्ञानी गुरदीप सिंह ,राजेंद्र सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,अजीत सिंह

error: Content is protected !!