• Sat. Nov 7th, 2026

सिख समाज के चौथे गुरु चतुर्थ पातशाही श्री गुरु रामदास साहिबजी का प्रकाश पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनेगा

BySurendra Jain

Oct 8, 2022

खबर पक्की, 8 अक्टूबर, रतलाम । सिक्ख समाज के गुरुओं की चतुर्थ पातशाही धन धन श्री गुरु रामदास साहेब जी का जन्मोत्सव (प्रकाश पर्व) सिक्ख समाज, सिंधी समाज एवं गुरु की प्यारी संगत द्वारा धूमधाम एवं हर्षोल्लास मय माहौल में मनाया जाएगा । इस पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु रामदास साहिब जी गुरुद्वारा इंदिरानगर में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों का सिलसिला 9 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ होगा, जिसका समापन 11 अक्टूबर सोमवार को गुरु जन्मोत्सव के साथ पूर्ण होगा । इस पर्व को लेकर सम्पूर्ण समाज में खास हर्ष व्याप्त हैं ।

     समाज की  मीडिया प्रभारी कविता मुकेश नैनानी ने जानकारी देते हुये बताया कि .... इन्द्रा नगर स्थित श्री गुरु रामदास साहिब गुरुद्वारा के अध्यक्ष श्री जसवंतसिंह के नेतृत्व में  एवं ब्रम्ह ज्ञानी संत बाबा शीतल सिंह जी के आशिर्वाद व प्रेरणा से गुरु जन्मपर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूम धाम से किये जाएंगे ।जिसके तहत 
  इस महान धर्म समागम ओर प्रकाश पर्व पर  पंथ प्रसिद्ध कथा वाचक श्री सिंह साहेब ज्ञानी पूरन सिंह जी लुधियाना वाले कीर्तनिय भाई सतविंदर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब जी अमृतसर वाले, समागम की शोभा बढ़ाएंगे। पर्व के तहत धार्मिक आयोजनों का सिलसिला 9 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ होगा, 

 दिनांक  9 एवं 10 अक्टूबर को  प्रातः 8 से 9 बजे तक श्री आसा दी वार ,9 :00 बजे से  9:30 तक श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ, 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कीर्तन दरबार प्रवचन व आरती अरदास होगी
   शाम के कार्यक्रम में 6:15 से 7 बजे तक श्री रहरास साहिब का पाठ व आरती होगी. शाम 7 से 9:30 बजे तक कथा व्याख्या, कीर्तन दरबार व अरदास होगी ।
11 अक्टूबर सोमवार  को प्रातः 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आसा दी वार, 

8.30 बजे से 9.30 तक श्री अखंड पाठ साहिब
की समाप्ति,
9.30 से 1 बजे तक कथा व्याख्या, कीर्तन दरबार, अरदास आरती होंगी

तत्पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरतेगा

साथ ही गुरु जन्म की खुशियां धूमधाम से मनाई जाएगी ।

गुरु की प्यारी संगत से आयोजन को सफल बनाने की अपील गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहेब के अध्यक्ष श्री जसवंतसिंह सोढ़ी  ने की हैं.

✍ कविता मुकेश नैनानी- मीडिया प्रभारी गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब इन्दिरानगर 7000191240

error: Content is protected !!