• Sat. Nov 7th, 2026

नवनियुक्त आयुक्त हिमांशु भट्ट ने किया निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण, मूलभुत सुविधाओं के कार्य प्राथमिकता से करने के दिये निर्देश

BySurendra Jain

Sep 28, 2022

खबर पक्की, 28 सितंबर, रतलाम। मध्यप्रदेश शासन के आदेश क्रमांक/4335/2022/18-1 भोपाल दिनांक 26.9.2022 के आदेश अनुसार हिमांशु भट्ट ने नगर निगम रतलाम के आयुक्त पद का पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर नव नियुक्त निगम आयुक्त श्री भट्ट ने निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, पेयजल, जनकल्याणकारी योजनाऐं आदि के पावर पांईट प्रेजेन्टेशन तैयार करने के निर्देश दिये साथ ही नगर निगम द्वारा नागरिकों दी जाने वाली मूलभुत सुविधाओं के कार्य प्रमुखता से किये जाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्याम सोनी, सत्यप्रकाश आचार्य, लेखाधिकारी विजय बालोद्रा, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, उपंयत्री राजेन्द्र मिश्रा, बी.एल. चौधरी, सुहास पंडित, मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, श्रीमती दीक्षा तिवारी, कार्यालय अधीक्षक रामचन्द्र शर्मा, निज सहायक सुभाष गोयल, सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी श्री रामकल्याणे, कमल भाटी सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निगम आयुक्त भट्ट का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

error: Content is protected !!