खबर पक्की: 22 सितंबर रतलाम, आज कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा जिला कार्यालय नगर एवं ग्रामीण निवेश विभाग( Town and Country planning) का औचक निरीक्षण किया गया एवं लगभग 50 फाइलें गहन परीक्षण हेतु साथ ले गए। खबर पक्की के साथ चर्चा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि काफी समय से विभाग के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही थी उसी का सत्यापन करने के लिए औचक निरीक्षण किया गया प्रथम दृष्टया ऐसा कुछ नहीं पाया गया कि यहां कुछ गलत चल रहा है। ऐसे भी शिकायत है कि जहां पहले से कुछ प्रस्तावित है वहां के भी लेआउट पास किए गए ऐसे प्रकार ग्रामीण एरिया में कई लेआउट तो पास करवाए गए लेकिन विकास अनुमति जिला कलेक्टर कार्यालय से नहीं ली गई एसेसरी पास लेआउट का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और अगर लेआउट पास है और पास करवाना वाले ने बगैर विकास किए और विकास अनुमति के बगैर प्लॉट बेचे है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रतलाम विकास प्राधिकरण की भी कुछ योजनाएं प्रस्तावित है उन योजनाओं के लिए आरक्षित सर्वे नंबरों में भी अगर लेआउट पास किए गए हैं और परीक्षण में पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। ऐसे भी शिकायत है कि लेआउट के विपरीत विकास किया गया है उनका भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा और अगर ऐसा पाया जाता है तो लेआउट का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संचालक नगर एवं ग्रामीण विकास विभाग जेएल वर्मा ने कलेक्टर द्वारा की गई कार्रवाई के संदर्भ में बताया कि हमारे द्वारा सब नियमानुसार ही लेआउट आदि पास किया जाता है कलेक्टर जिले के मालिक हैं उनको पूरा अधिकार है औचक निरीक्षण करने का और फाइलों का गहन परीक्षण करने का उनके द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे उनका पालन किया जाएगा।
