• Sat. Nov 7th, 2026

सेवा पखवाड़े के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष तथा विधायक की उपस्थिति में सातरुंडा में श्रमदान किया गया

BySurendra Jain

Sep 21, 2022

खबर पक्की, 21 सितंबर, रतलाम। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 21 सितंबर को सेवा पखवाड़े के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर जनभागीदारी से कार्य करते हुए एकत्रित कूड़े कचरे के ढेर, प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर निष्पादित किया गया।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम सुश्री कृतिका भीमावद, जिला पंचायत सदस्य श्री नाथूलाल गामड, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री परमेश मईडा, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती पेपाबाई, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती राजूबाई, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री करजरे आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणजनों से सफाई के प्रति जागरूकता की अपील की गई। स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। गांव के घर-घर से कचरा एकत्रित करने के लिए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाई गई। सातरुंडा चौराहे पर आम जनता की सुविधा के लिए सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

error: Content is protected !!