• Sat. Nov 7th, 2026

42 दिन बेहोश रहने के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

BySurendra Jain

Sep 21, 2022

खबर पक्की, 21 सितंबर, नई दिल्ली। मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का आज सुबह निधन हो गया है। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने से बाद एम्स में भर्ती किया गया था। राजू श्रीवास्तव के परिजन ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। राजू श्रीवास्तव बीते करीब 42 दिन से बेहोश थे। दिल का दौरा पडऩे के बाद डॉक्टर्स राजू को लगातार बचाने की कोशिश कर रहे। साथ ही कॉमेडियन राजू के फैंस भी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले बताया था कि उनके भाई के स्वास्थ्य में बहुत धीरे रिकवरी हो रही है। राजू श्रीवास्त बीते 42 दिन से वेंटिलेटर पर थे। वहीं कॉमेडियन राजू की पत्नी शिखा भी पति के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट दे रही थी। करीब दो सप्ताह पहले राजू के स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही गलत खबरों पर उनकी बेटी अंतरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। जिसमें लिखा था, प्रिय फैन्स, मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर है। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के बयान पर भरोसा करें। अंतरा ने आगे लिखा था कि किसी और की कोई अन्य खबर या बयान अविश्वसनीय है।
सीएम योगी ने हरसंभव मदद का दिया था आश्वासन
एम्स दिल्ली में डॉक्टर और उनकी पूरी टीम लगातार राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है और उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्विटर से परिवार को सांत्वना दी थी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। लेकिन हर समय सभी को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव की असामयिक मौत ने परिजन व उनके फैन्स को रूला दिया है।

error: Content is protected !!