• Sat. Nov 7th, 2026

कलेक्टर द्वारा पेट्रोल/डीजल पम्पों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश

BySurendra Jain

Sep 14, 2022

खबर पक्की, 14 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने जिले में स्थापित पेट्रोल/डीजल पम्पों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि देखने में आया है कि जिले में स्थापित पेट्रोल पम्पों पर टायलेट में मूलभूत सुविधाएं मानक स्तर की नहीं हैं।
जारी आदेश के तहत पेट्रोल पम्प संचालक पेट्रोल पम्प परिसर में पुरुषों एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक टायलेट स्थापित करें तथा पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं के उपयोग के लिए नि:शुल्क पेयजल तथा पम्प पर आने वाले वाहनों के लिए नि:शुल्क हवा भी उपलब्ध कराई जाए। उक्त आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित डीलर के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी तथा संबंधित कम्पनी की गाइड लाइन का पालन नहीं किए जाने पर कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यवाही हेतु पत्र लिखा जाएगा।

error: Content is protected !!