• Sat. Nov 7th, 2026

कलेक्टर सूर्यवंशी के निर्देश पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जावरा में की गई बसों की चेकिंग, 42 बसे व 2 मैजिक वाहन चैक किए गए, 4 बसों की फिटनेस निरस्त की गई

BySurendra Jain

Sep 13, 2022

खबर पक्की, 13 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जिला परिवहन अधिकारी दीपक माझी तथा ट्रैफिक सूबेदार द्वारा मंगलवार को जावरा पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल स्कूल एवं स्कॉलर स्कूल की बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान मानकों के अनुरूप स्पीड गवर्नर तथा सीसीटीवी कैमरे नहीं होने एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 4 बसों की फिटनेस निरस्त की गई। इस दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत 42 बसें, 2 मैजिक वाहन चेक किए गए।
इसके अलावा परमिट नहीं होने पर एक मैंजिक जप्त की गई। साथ ही चार वाहनों पर 54 हजार 400 रूपए की चालानी कार्रवाई भी की गई। इस दौरान सभी ड्राइवरों को नियमों दिशा निर्देशों के बारे में समझाईश दी गई, काउंसलिंग की गई। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा सात दिवस के अंदर सभी दस्तावेज एवं गाइड लाइन के पालन हेतु स्कूल को नोटिस जारी किया गया। सात दिवस के भीतर ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन, वर्दी, नेम प्लेट एवं सभी दस्तावेज पूर्ण नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!