खबर पक्की, 11 सितंबर, रतलाम। जिले के भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने रविवार को जिले के कालूखेड़ा पहुंचकर स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही स्थानीय बस स्टैंड पर स्वर्गीय कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, विधायक दिलीप मकवाना, चेयरमैन महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान तथा मध्यप्रदेश योग आयोग उपाध्यक्ष भरत बेरागी, स्वामी कृष्णानंदजी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, जिला योजना समिति सदस्य राजेंद्र सिंह लुनेरा तथा के.के. सिंह कालूखेड़ा, कान्हसिंह चौहान, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, जितेंद्र गहलोत, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, एसडीएम हिमांशु प्रजापति, जनपद की सीईओ सुश्री अल्फिया खान आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने स्व. महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के व्यक्तित्व, कृतित्व का स्मरण किया। उन्हें सहज, सरल व्यक्तित्व का धनी बताया। उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। विधायक राजेंद्र पांडेय, दिलीप मकवाना, राजेंद्र सिंह लुनेरा, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, भरत बेरागी, स्वामी कृष्णानंदजी, के.के. सिंह ने भी अपने उदबोधन में स्वर्गीय कालूखेड़ा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रभारी मंत्री द्वारा कालूखेड़ा में स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया।
रानीगांव में स्व. कालूखेड़ा उद्यान का शिलान्यास
प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदोरिया द्वारा कालूखेड़ा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम रानीगांव में स्वर्गीय महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की स्मृति में बनाए जा रहे 14 लाख रुपए की लागत के उद्यान निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर रानीगांव में विधायक दिलीप मकवाना, चेयरमैन महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान तथा मध्यप्रदेश योग आयोग उपाध्यक्ष श्री भरत बैरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, जिला योजना समिति सदस्य राजेंद्र सिंह लुनेरा, के.के. सिंह, कान्हसिंह चौहान, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती चांदनी रितेश जैन आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री श्री भदोरिया ने स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गांव की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़कों के निर्माण के लिए सशक्त रूप से कार्य किया जाएगा। विद्युत समस्या का भी हल करा दिया जाएगा। उन्होंने उद्यान में ओपन जिम तथा अन्य कार्य करने के लिए भी कहा कार्यक्रम में श्री भरत बैरागी तथा श्री के.के. सिंह कालूखेडा ने भी स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के व्यक्तित्व का स्मरण किया।
प्रभारी मंत्री द्वारा वृक्षारोपण किया गया
अपने भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया तथा विधायकगणों द्वारा कालूखेड़ा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर एवं रानीगांव में वृक्षारोपण भी किया गया।

